


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में दो दिवसीय श्रावण मेले का उद्घाटन गुरूवार को समिति के जिला पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। भगवान महेश का विधिवत पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रिया राठी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे प्रयासों की आज समाज को जरूरत बताते हुए इसे समिति का विशिष्ट प्रयास बताया। समारोह में अतिथि के रूप में जिलाध्यक्षा सहित निशा झंवर व विभा बिहानी शामिल हुई। वहीं उद्घाटन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सोनिया राजपुरोहित, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंत्री अंबिका डागा सहित अनेक महिला प्रतिनिधि शामिल हुई। स्थानीय समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य शांति देवी लखोटिया ने सभी का आभार जताया। सभी अतिथियों का समिति सदस्यों ने तिलक लगाकर परंपरागत रूप से स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य ललिता सोमाणी, भारती डागा, रेखा मूंधड़ा, पूनम दरक, कंचन तापड़िया, धनपति झंवर, कान्ता झंवर, किरण सोमानी, कृष्णा पेड़ीवाल, मंजू पेड़ीवाल, प्रीति सोमानी, शारदा राठी, लता झंवर, श्यामा करनानी, हेमलता बिहाणी सहित अनेक महिलाएं सक्रिय रही। कार्यक्रम का संचालन सारिका राठी ने किया।
इन्होंने दिया सहयोग, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण मेला आयोजन में समिति को लक्ष्मीनारायण सोमाणी, कोडामल श्रीगोपाल राठी नागपुर, मालचंद देवकिशन लखोटिया, डूंगरमल श्यामसुंदर मोहता, नंदकिशोर मूंधड़ा, कन्हैयालाल बाबूलाल लखोटिया ने आर्थिक सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने सभी सहयोगियों का मंच से आभार जताया।
आज हुई मेहंदी प्रतियोगिता, कल होगा फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण मेले के आज पहले दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान महेश व तीज संस्कृति को दर्शाने वाली श्रेष्ठ मेंहदी अव्वल रही। प्रतियोगिता में प्रीति सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं विनीता लालवाणी द्वितीय व मीनाक्षी नाई तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व कांग्रेसी नेता अंजू पारख ने निभाई। सभी विजेताओं को नगदी पुरस्कार दिए गए वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। वहीं बता देवें शुक्रवार, 14 अगस्त की शाम 4 बजे से फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन होगा। जिसमें 7 साल के बच्चे शामिल होंगे।
विभिन्न समाजों की महिलाओं ने लगाई स्टॉलें, मिल रहें विभिन्न उत्पाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की महिलाओं के लिए आयोजित इस श्रावण मेले में अनेक दुकानें सजाई गई। जिसमें विभिन्न वस्त्र, हस्तनिर्मित क्राफ्ट आयटम, लड्डूगोपाल को सजाने के लिए सामान, अनेक प्रकार के व्यंजनों की स्टालें सजाई गई।
“ये आयोजन विभिन्न वर्गों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरणीय साबित होगा। इससे महिलाओं और युवतियों को कौशल विकास व स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समिति का ये प्रयास प्रशंसनीय है।“ बबिता स्वामी ( समाजसेवी व आड़सर बास सत्संग मंडली अध्यक्ष)









