Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 20.02.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। शुक्रवार को लिखमीसर उत्तरादा में अग्निवीर के रूप में देश सेवा में रहें दिवंगत राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राउमावि के प्रांगण में आयोजित इस शिविर के लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। शिविर में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि ज्याणी पारिवारिक वानिकी व नशामुक्त राजस्थान के बारे में युवाओं को जानकारी देंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें ज्याणी युवाओं को नशामुक्ति के लिए जागरूक करेंगे। शिविर में माकपा, कांग्रेस, आरएलपी, सहित किसान नेता व जिले भर से अनेक प्रबुद्धजन शामिल होंगे। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गांव सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचेगें। प्रचार टोली द्वारा रक्तदान का महत्व बताते हुए युवाओं से रक्तदान की अपील की जा रही है। गुरूवार को टोली सदस्यों ने विभिन्न गांवो में युवाओं से फोन पर संपर्क कर शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। शिविर को लेकर गांव में उत्साह का माहौल छाया है और युवा वर्ग बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दे रहा है।