


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने जिला खनिज फाउंउेशन ट्रस्ट योजना के तहत संसदीय क्षेत्र बीकानेर में 51.59 करोड़ के अनेक विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृतियां जारी होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है।
सांसद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1.15 करोड़ के कार्य स्वीकृति के बारे में बताया गया है। जिनमें 25 लाख की लागत से तोलियासर में राउमावि भवन का नवनिर्माण करवाया जाएगा। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 1 व 2, 23, 30, भोजास में जर्जर आंगनबाड़ी भवनों का 10-10 लाख की लागत से नवनिर्माण करवाया जाएगा। वहीं गुसाईंसर बड़ा व मोमासर के स्वास्थ्य केंद्र में 15-15 लाख की लागत से ट्रुनॉट मशीन (टीबी जांच की मशीन) लगवाई जाएगी। लालासर के उपस्वास्थ्य केंद्र के चारदीवारी व अन्य विकास कार्य के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के लिए सांसद समर्थकों ने उनका आभार जताया है।




