Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग पर गत 5 अगस्त को युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रॉमा की व्यवस्थाएं करने का समझौता किया था। इसी समझौते की पालना नही करने का आरोप लगाते हुए हरिराम बाना ने आगामी 14 अगस्त को सड़को पर सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद बुधवार को चिकित्सा विभाग ने वैकल्पिक ट्रॉमा के लिए आदेश जारी किए है। बुधवार को पहले चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी किये थे। वही वुधवार शाम को उपजिलाचिकित्सालय एंव ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समझौते की पालना कर लेने का दावा किया है। डॉक्टर स्वामी ने बताया कि वैकल्पिक ट्रॉमा सेंटर के लिए एक अलग कमरे में तीन बेड का आईसीयू बनाया गया है। जिसमे 2 वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, डीफ्रबीलेटर एंव अन्य आवश्यक जीवन रक्षक संसाधन लगाए गए है। साथ ही एक सर्जन, एक एनेस्थिक, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की ऑन कॉल तैनाती की गई है। साथ ही सोनोग्राफी मशीन भी आगामी 7 दिनों में सही होने की उम्मीद जताई है। वही दूसरी ओर हरिराम बाना ने इन व्यवस्थाओं को अधूरा बताते हुए अभी तक समझौते के अनुसार कार्य नही होने की बात कही है एंव वेंटिलेटर के रेगुलेटर तक नही होने, सोनोग्राफी मशीन ठीक नही होने, ट्रॉमा के लिए एक डॉक्टर की अतिरिक्त तैनाती नही होने, श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल से दो डॉक्टरों के डेपुटेशन रद्द करने जैसे कार्य नही होने की जानकारी दी है। बाना ने प्रशासन पर क्षेत्र की जनता को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए आगामी 14 अगस्त को क्षेत्र की सड़कों को जाम करने की चेतावनी दी है।