Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2026। आगामी 14 अगस्त को गांव लिखमीसर उत्तरादा की राउमावि में विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। शिविर अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होगा। ग्रामीण युवा शिविर में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देने को तत्पर है।
मंगलवार को ट्रस्ट की प्रचार टोलियों के युवाओं ने आमजन से रक्तदान की अपील की लेकर एक दर्जन से अधिक गांवो में पहुंचे। ट्रस्टी सदस्य ने बताया कि आज प्रचार टोली क्षेत्र के गांव राजेडू, बापेऊ, सोनियासर, रानासर, कुनपालसर, जाखासर, कल्याणसर पुराना, ऊपनी, बाना, रीडी, श्रीडूंगरगढ शहर, सावंतसर, बादनूं, जसरासर, साधासर, लालमदेसर गांवों में जनसंपर्क किया। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में भी व्यापारियों के बीच बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने शिविर के बैनर का विमोचन किया। भादू सहित व्यापारियों ने युवाओं से जरूरतमंदो के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर रामरतन, सोनू भुंवाल, रामप्रताप डेलू, मोडाराम, खेताराम, अर्जनराम, मांगीलाल, हड़मानाराम, सीताराम लूखा, ओमप्रकाश बाना, प्रेम तावनिया, संतोष पोटलिया, मुखराम महिया, राजूनाथ सिद्ध, मूलाराम सहू, रामदयाल बाना, लालनाथ सिद्ध, राजकुमार डेलू, श्रवण गोदारा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहें और शिविर में बढ़चढ़कर भाग लेने की बात कही।