Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ की श्रीडूंगरगढ़ व सूड़सर तहसील की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ। बैठक की अध्यक्षता सूड़सर तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की। बैठक के बाद किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम का तत्काल भुगतान, जर्जर एवं बाधित विद्युत लाइनों का नवीनीकरण, किसानों को बकाया तार, खंभे, इंसुलेटर सहित कृषि विद्युत सामग्री उपलब्ध करवाने तथा बिजली विभाग की एफआरटी टीम द्वारा समय पर फाल्ट दुरुस्त करने की मांग की गई। इसके साथ ही सदस्यों ने किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध करवाने तथा खाद के साथ अनावश्यक अन्य सामग्री की टैगिंग पर रोक लगाने की मांग भी रखी। संघ ने कृषि मंडी में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो 13 अगस्त को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। इस दौरान श्रवण सिंह पुंदलसर, सांवतसर ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल धारणियां, उतमनाथ सिद्ध, श्योपत बिश्नोई, बलवंत सेन, राजेंद्र वाल्मीकि, गणेश नायक, मांगीलाल बिश्नोई, तेजाराम सहित कई किसान उपस्थित रहे।