Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ग्रुप में अपील के बाद अस्पताल के निशुल्क दवा काउंटर पर लगे दो पंखे
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को लेकर की गई एक छोटी सी पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अस्पताल के नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर पर भीषण गर्मी के बीच मरीजों एवं उनके परिजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए एक सामाजिक ग्रुप में पंखा लगाने की अपील की गई। ग्रुप संचालक राजेंद्र स्वामी ने बताया कि अपील साझा होने के बाद कुछ ही देर में आड़सर निवासी समाजसेवी विमल व्यास ने अच्छी गुणवत्ता वाली कंपनी के दो पंखे अस्पताल भिजवाए, जिन्हें दोनों नि:शुल्क दवा वितरण काउंटरों के सामने स्थापित कर दिया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने दानदाता विमल व्यास व प्रेरक राजेंद्र स्वामी का आभार जताते हुए कहा कि अब दवा लेने आने वाली माताओं, बहनों, बुजुर्गों सहित सभी मरीजों एवं परिजनों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने घोषित की ग्राम कार्यकारिणियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी भारत एकता मिशन श्रीडूंगरगढ़ ने संगठन के विस्तार एवं ग्राम स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों की ग्राम कार्यकारिणियों की घोषणा की। यह घोषणा तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल के नेतृत्व में की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार बिरमसर ग्राम इकाई में राकेश गोयल को ग्राम अध्यक्ष, कैलाश गोयल को ग्राम उपाध्यक्ष, महावीर गोयल को ग्राम सचिव, मुकेश गोयल को ग्राम महासचिव तथा रामनिवास को सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं उदरासर से राजूराम चालिया, जैसलसर से श्रवण मेघवाल, लालासर से कैवलचन्द तथा जालबसर से भैराराम मर्वा को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार के लिए कार्यरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव संगठन को मजबूत करने तथा जनहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

गाय से टकराई बाइक, चालक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर के निकट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया है। अंधेरा होने पर बाइक गाय से टकरा गई और चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लखासर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को घुमचक्कर के निकट एक अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर की जाली टूट गयी। गनीमत रही चालक व सवार सुरक्षित रहें और मौके पर एकत्र लोगों की सहायता सर गाड़ी को हटवाया गया।