August 8, 2026
IMG-20260807-WA0116

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। क्षेत्र के उत्तरी पूर्वी भाग में आज जमकर बरसात हुई है। गांव मोमासर व सुरजनसर में बादल खूब मेहरबान रहें और निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
मोमासर में शुक्रवार शाम करीब डेढ़ घंटे जोरदार बारिश हुई है। बरसात में ताल मैदान में पानी भर गया है और पानी ने करीब 4 फुट गहरी खाई बना ली है। गांव के बिजली घर में भी पानी भर गया है जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है। अभी भी बूंदाबांदी शुरू होने से बिजली की सुचारू नहीं हो पाई है। गांव सुरजनसर में जमकर बादल बरसे और गांव से लाखनसर व उदासर जाने वाले मार्गों में पानी भर गया है। इन रास्तों से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं गांव के मेघवाल मोहल्ले की गलियों में पानी भरने से गलियां बन्द हो गयी है। निचले घरों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने प्रशासन को सूचना देते हुए निचले इलाकों से पानी निकासी के लिए मदद की मांग की है। गांव उदासर चारणान में जमकर बरसात हुई और ताल मैदान पानी से लबालब हो गया है। गांव कितासर व आस पास के गांवों में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव जालबसर, बिरमसर में भी बरसात हुई है।

मोमासर जीएसएस
मोमासर ताल मैदान
सुरजनसर से ग्रामीण रास्ते हुए बंद।
कितासर