Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा कोचिंग के स्थापना दिवस के अवसर पर 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज़ का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
कोचिंग प्रबंधक केआर फौजी के अनुसार टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें राजस्थान एवं भारत सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, विज्ञान एवं रीजनिंग विषय शामिल रहेंगे। किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा अभ्यर्थी इस निःशुल्क परीक्षा में शामिल होकर अपनी तैयारी का वास्तविक आकलन कर सकता है तथा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी को और अधिक पुख्ता बना सकता है। अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर अपनी तैयारी की परख कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100, द्वितीय स्थान पर ₹3,500 तथा तृतीय स्थान पर ₹2,500 का नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त टॉप-30 अभ्यर्थियों को कोचिंग में प्रवेश पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा। वहीं टेस्ट में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को बैच जॉइन करने पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। संस्थान द्वारा बताया गया कि CET प्रथम बैच की सभी 80 सीटें भर चुकी हैं, जबकि द्वितीय बैच का शुभारंभ 5 अगस्त 2026 से किया जाएगा। संस्थान में SSC, CET, पुलिस, REET, NDA, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, LDC, पटवारी, ग्राम सेवक, सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क फिजिकल बैच, लाइब्रेरी एवं हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।