August 2, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। केंद्रीय कानून मंत्री डॉ अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड पर रेलवे क्रासिंग पर 44.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ में 394 लाख की लागत से पॉवर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का साफा पहना कर विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वागत किया। अर्जुनराम ने कहा कि क्षेत्र में अशोक गहलोत सरकार ने कामरेडो का एक काम नहीं किया। घोषणाएं की क्योंकि उनके साथी होटल चले गए थे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों के लिए डबल इंजन की सरकार की ही जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संकटकाल में 18 घंटे देश के लिए काम करते है। वे विकास के सभी कार्यों को गति देने में कोई कार कसर नहीं छोड़ते।
कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि ट्रोमा हम बनाएंगे, जमीन देंगे, पैसा देंगे, शिलान्यास और उद्घाटन भी हम ही करेंगे। विधायक सारस्वत ने क्षेत्र में आंदोलन व धरने देने वाले लोगों को काम नहीं करने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा ही विकास का काम कर सकती है, कांग्रेस ने देश को पिछड़ा रखने में कसर नहीं छोड़ी वहीं भाजपा ने बिजली पानी सड़क के लिए खूब काम किए है और करेंगे। सारस्वत ने आमजन से अतिक्रमण के खिलाफ बिना डर के आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता पर भरोसा है, जनता भाजपा का साथ देगी। विधायक सारस्वत ने पंचायत समिति भाजपा की बनने का दावा किया। विश्वकर्मा विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भाजपा राज में विकास के सभी कार्य होने का आश्वासन दिया। रामेश्वर पारीक ने सरकार के कार्यों के बारे में बताते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए मंत्री व विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच संचालन ओमप्रकाश गांधी ने किया। समारोह में मंच पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विनोदगिरी गुसाई, कुंभाराम सिद्ध, रामेश्वर पारीक, छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, राधेश्याम दर्जी, कोजूराम सारस्वत, किसनाराम गोदारा, शिव स्वामी, रतनसिंह केऊ, कोडामल भादू सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। वहीं कार्यक्रम में जगदीश गुर्जर, मंगलाराम गोदारा, मदन सोनी, रजत आसोपा, एईएन राजूराम, पोकरदास, महेंद्र, भंवर बाना, लक्ष्मीनारायण सेवग, नरेंद्र पूनियां, पन्नालाल बाना, शंकर जोशी, मुखराम बाना, कमल किशोर सोमाणी, राजेंद्र राजपुरोहित तोलियासर, तोलाराम मारू, नानूराम कुचेरिया, पोकरराम, रामप्रताप बलिहारा, सुरजा राम महिया, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, रतिराम गोदारा, भरत सुथार, महेश राजोतिया, कमल सोमानी, मदन सोनी, अनिल राठी, अगरसिंह पड़िहार, महादेव सारस्वत, थानमल भाटी, मालाराम तर्ड, प्रवीण पालीवाल, पृथ्वीराज व्यास कितासर, पवन पारीक धर्मास, सागरमल मेघवाल, आईदान पारीक, रोहित बोहरा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गांवो से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सावन में श्रीडूंगरगढ़ पर शिव जी प्रसन्न है, हुई कई घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी, बाना, बापेऊ आदि क्षेत्र में व्यापक कोयला है लेकिन राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण अभी तक इसे ठंडे बस्ते में डाला हुआ था। लेकिन अब जल्द से जल्द यहां कोयले का खनन एवं विद्युत उत्पादन भी होने की उम्मीद शनिवार को आरओबी के शिलान्यास पर बंध गई। इस समारोह के दौरान सांसद एवं केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संबोधन के दौरान ही फोन पर लिग्नाईट परियोजना के हैड से बातचीत की एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोयला खनन के संबध में प्रगति देने के निर्देश दिए। वहीं सांसद ने श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल होने वाले वन्य जीवों, गौवंश एवं अन्य पशुओं को चिकित्सालय तक पहुंचानें एवं प्राथमिक उपचार दिलवाने के लिए आपणो गांव सेवा समिति को करीब 30 लाख रुपए की लागत से पशु एम्बुलैंस सीएसआर फंड से दिलवाने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि यह एम्बुलैंस आगामी 25 अगस्त तक मिल सकेगी एवं इसमें एक मेडिकलकर्मी भी तैनात रहेगा। सांसद मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय में करीब 15 लाख रुपए की लागत से नई मोर्चरी भवन बनवाने एवं 4 डीपफ्रीज दिलवाने की घोषणा एवं श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए करीब 10 लाख रुपए की लागत से हॉल बनवाने की घोषणा भी की। इतनी घोषणाओं के साथ ही सांसद ने यह भी कहा कि लगता है कि सावन में शिवजी श्रीडूंगरगढ़ पर मेहरबान हो गए व एक साथ इतनी सौगातें दिलवा रहे है। देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण:–   https://www.facebook.com/share/v/18ELF1qXQB/