






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ में 2023 में विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए आवाज उठाई और अनेक ज्ञापन सरकार दिए गए। तत्कालीन सरकार ने ट्रोमा की घोषणा भी की परंतु अभी तक ट्रोमा निर्माण या सुविधाएं ठंडे बस्ते में ही है।
मंगलवार को आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति और ओम धोले संगठन के बैनर तले अनेक युवा उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए ट्रोमा सेंटर में मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्षेत्र में हो रहें हादसों की भयावहता देखते हुए यहां ट्रोमा व उपजिला चिकित्सालय में आपातकालीन दुर्घटना एवं गंभीर मरीजों के उपचार हेतु वेंटिलेटर, सोनोग्राफी मशीन तथा आवश्यक जांच मशीनें उपलब्ध करवाई जाए। युवाओं ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में जीवन रक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होना आज क्षेत्र का दुर्भाग्य साबित हो रहा है। ऐसे में ईलाज नहीं मिलने से कई बार मरीजों के असमय प्राण चले जाते है। अरूण सिखवाल ने बताया कि युवाओं ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और उपजिला अस्पताल में संसाधन सुविधा व पर्याप्त स्टाफ की मांग की है। इस मौके पर सुनील, आशीष, मोहत, निर्मल, भरत, रोहित, मनीष, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।


