






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। एक विवाहिता ने विवाह के 24 साल बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सेरूणा थाने में गोपालसर निवासी रामंचद्र जाट की पुत्री बालीदेवी ने देराजसर निवासी अपने पति गौरीशंकर सहित सास तुलछा व ससुर हड़मानाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2002 में आरोपी के साथ हुआ और 2013 में वह ससुराल गई। आरोपी तभी से उसे एक फॉर व्हीलर व डेढ़ लाख नगदी के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके परिवार ने कई बार समझाईश करते हुए घर बसाने की कोशिश की। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और 9 जुलाई 2025 को पीड़िता के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी ईमीचंद के सुपुर्द की गई है।

