July 8, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। सरकारी स्कूल व उसी भवन में संचालित आंगनबाड़ी के बच्चों को अब शीतल जल मिल सकेगा। दानदाता लखोटिया परिवार ने स्कूल परिसर में एक वाटर कूलर व पानी की टंकी लगवाई है।
मोमासर बास में स्थित महात्मा गांधी स्कूल कोडामल डागा राजकीय स्कूल में दानदाता बाबूलाल लखोटिया ने वाटर कूलर लगवाया और साथ ही पानी की टंकी भी लगवाई है। लखोटिया ने ये कार्य सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर जोशी व आनंद जोशी की प्रेरणा से किया। स्कूल प्रधानाचार्य विकास कुमार ने दानदाता परिवार व प्रेरक युवाओं का आभार जताया। स्कूल परिवार ने दानदाता का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। बच्चों के हित में कूलर का समर्पण करने के दौरान मौके पर विमल भाटी, बंशी ओझा, गौरीशंकर स्वामी, पूर्णमल स्वामी मौजूद रहें। सभी ने शिक्षा के मंदिर में दिए गए दान की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बनाया। विदित रहें इससे पूर्व भी लखोटिया परिवार ने जनसेवार्थ सरदारशहर रोड पर स्वामी रामनारायण दंडी स्वामी सेवा संस्थान के सामने, मोमासर बास के अंबेडकर भवन सहित ये चौथा कूलर लगवाया गया है।