July 5, 2026
WhatsApp Image 2026-07-05 at 13.29.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। मालू भवन के पीछे स्थित काला मतवाला नर्सरी में इस मानसून सीजन को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले फलदार, फूलदार, सजावटी एवं छायादार पौधों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध करवाए जा रहें है। नर्सरी में विशेष रूप से विभिन्न किस्मों के फलदार पौधों का बड़ा स्टॉक मंगवाया गया है, जिससे किसान, बागवानी प्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधों का चयन कर सकते हैं। नर्सरी में थाई एप्पल, अमरूद, चीकू, आम, अनार, मौसमी, बादाम, 12 मासी स्पेशल नींबू, अंगूर सहित अनेक फलदार पौधे उपलब्ध हैं। वहीं फूलदार पौधों में मोगरा, भूटान मोगरा, एग्जोरा, डबल चांदनी, चंपा, नाग चंपा, लाल गुड़हल, रातरानी, गंधराज, हरश्रृंगार (पारिजात), मधुकामिनी, वहीं विभिन्न प्रकार के गुलाब सहित कई आकर्षक किस्में तैयार अवस्था में मिल रही हैं। इसके अलावा सब्जी उत्पादन के लिए स्पेशल मीठा ग्वारपाठा, विभिन्न प्रकार के इंडोर प्लांट्स, शमी, पीपल, बरगद, तुलसी एवं टाली के पौधे भी न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हैं। पौधों के बेहतर विकास के लिए उच्च गुणवत्ता की केंचुआ खाद (वर्मीकम्पोस्ट) तथा कोकोपीट भी नर्सरी में उपलब्ध है। नर्सरी के प्रोपराइटर संतोष कुमार बिनायकिया ने बताया कि उनकी नर्सरी में सभी पौधे उच्च गुणवत्ता, उचित मूल्य एवं बेहतर देखभाल के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान, बागवानी प्रेमी एवं पर्यावरण प्रेमी अधिक जानकारी के लिए 7023710276 पर संपर्क कर सकते हैं।