






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। धोखाधड़ी से गाड़ी खरीद लेने और उस गाड़ी कि किश्तें नहीं भरने और नहीं लौटाने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है।
परिवादी रूपाराम पुत्र लालूराम नायक निवासी कोटासर ने गांव राजेडू निवासी राकेश खिलेरी व लिखमीसर उत्तरादा निवासी ओमप्रकाश जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने षड्यंत्र पूर्वक उसके रजिस्टर्ड वाहन को विक्रय करवा लिया और उसके वाहन की किश्तें भी जमा नहीं करवाई। आरोपियों ने उसे वाहन लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।




