July 1, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 71वां स्थापना दिवस बुधवार को मोमासर शाखा परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा को गुब्बारों से सजाया गया तथा केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। शाखा प्रबंधक मनोहर मीणा ने स्थापना दिवस पर ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराते हुए कर्मचारियों से सेवा भावना एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्राहकों को दी। समारोह के दौरान बैंक में उपस्थित ग्राहकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, विश्वनाथ ज्याणी (लिखमादेसर), डॉ. विजय मीणा, मोमासर से विपिन जोशी, नरेंद्र कुमार, बलराम, सीताराम एवं तेजपाल सहित अन्य ग्राहक शामिल रहे। कार्यक्रम में शाखा के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया।