July 1, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। साहित्यकार सत्यदीप के राजस्थानी उपन्यास ‘चोटी रै गांठ’ का लोकार्पण व पुस्तक चर्चा कार्यक्रम 12 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित संस्कृति भवन में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक संस्था मरूभूमि शोध संस्थान के मानद निदेशक प्रो. बी. एल. भादानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह “लोक निजर उच्छब” साहित्यकार श्याम महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह के समन्वयक साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि डॉ. गजादान चारण मुख्य अतिथि व मालचंद तिवाड़ी, डॉ. मदन सैनी और डॉ. चेतन स्वामी विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह संयोजिका कवयित्री भगवती पारीक ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपन्यास पर शंकर सिंह राजपुरोहित और हरीश बी. शर्मा सखरी टीप के रूप में पत्रवाचन के तहत अपनी आलोचनात्मक टिप्पणी रखेंगे। श्रीभगवान सैनी, महेश जोशी और सीमा भोजक उपन्यास पाठकीय सरोकारों के अन्तर्गत अपने विचार साझा करेंगे। विदित रहें सत्यदीप हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओं में समान अधिकार प्राप्त साहित्यकार है। उनकी 14 कृतियां पूर्व में प्रकाशित हो चुकी है और कई राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके सत्यदीप विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं में सदस्य भी है।