








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (NH-11) को बीकानेर से रतनगढ़ तक फोरलेन में परिवर्तित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रगति की जानकारी विधायक ताराचंद सारस्वत ने दी है।
सारस्वत ने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नितिन गडकरी से लगातार मांग की जा रही है जिसके फलस्वरूप सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत क़े पत्र क़े जवाब में विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई है। विधायक ने बताया कि सीकर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग वर्तमान में रियायत (कंसेशन) व्यवस्था के अंतर्गत संचालित है। वहीं बीकानेर–रतनगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में सीकर बाईपास से लक्ष्मणगढ़ होते हुए रतनगढ़ तक सड़क को दो लेन से चार लेन में विकसित करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। बीकानेर से रतनगढ़ तक फोरलेन निर्माण के संबंध में अंतिम स्वीकृति भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अपेक्षित है। विधायक ने कहा कि बीकानेर–रतनगढ़ फोरलेन बनने से क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।




