June 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। क्षेत्र में एक डिग्गी में डूबने से एक विवाहिता व एक मासूम की मौत की दर्दनाक खबर गांव जालबसर से आई है।
गांव के नजदीक ही स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में एक 36 वर्षीय विवाहिता व उसकी 6 साल की बेटी की डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक 12 वर्षीय बालक विकास की जान मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने बचा ली। आस पास के ग्रामीणों ने ऊपर ही तैर रहें बालक को बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली व माँ बेटी पानी में डूब गए। एएसआई महेश कुमार मौके पर पहुंचे व हनुमानराम जाट की पत्नी सावित्री व बेटी ज्योति का शव को पानी से निकलवाया गया है। विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई के बाद विस्तृत खबर का प्रकाशन किया जाएगा।