June 23, 2026
WhatsApp Image 2026-06-23 at 19.31.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ में समाज सेवा, पत्रकारिता व चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण के साथ सक्रियता से सेवाएं देने वाली तीन शख्सियत का सम्मान किया। बिग्गाबास के महेश भवन में क्लब के नगर अध्यक्ष कपल देवकिशन शांतिदेवी लखोटिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहाणी को गोल्डन ऑवर जीवन रक्षक सम्मान, सेवा क्षेत्र में मनोज डागा को गुड सैमेरिटन (नेक इंसान) गौरव सम्मान तथा पत्रकारिता के क्षेत्र के कपिला स्वामी को जन जागृति भूषण सम्मान दिया गया।
समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मंडल सदस्य रामचंद्र राठी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण कलाणी, पूर्व अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक व युवा भैंरूदान मोहता मंचासीन रहें। देवकिशन शांतिदेवी लखोटिया ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। शांतिदेवी ने क्लब के सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सम्मान दिवंगत मृणाल राठी की स्मृति में उनके माता पिता डॉ माया व डॉ मधुसूदन राठी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ये सम्मान दिए गए है। सम्मान का चयन राष्ट्रीय स्तर की समिति द्वारा किया गया है। सम्मानित सदस्यों ने क्लब व माहेश्वरी समाज की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार जताया।
समारोह में माहेश्वरी समाज के सुशील डागा, अशोक बिहाणी, जगदीश सोमाणी, किशन बलदेवा, अशोक चांडक, सोहनलाल बिहानी, रामकिशन चांडक, किशन मूंधड़ा, बृजमोहन बिहाणी, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, शूरवीर मोदी, भीकमचंद सुथार सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। समारोह मंच संचालन करते हुए शिक्षाविद ओमप्रकाश गांधी ने डॉ एसके बिहाणी, मनोज डागा व कपिला स्वामी का परिचय दिया। समारोह में माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर, प्रदेश पदाधिकारी ललिता सोमाणी, सचिव रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया, सुष्मा करनाणी, मंजू पेड़िवाल, हेमलता बिहाणी, ललिता डागा, संपत्ति झंवर, मधु लोहिया, कांता झंवर, बबिता झंवर, अनु राठी, संतोष राठी सहित अनेक महिला शक्ति शामिल हुई व समारोह में सक्रिय योगदान दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ एसके बिहाणी को “गोल्डन ऑवर जीवन रक्षक सम्मान” दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा क्षेत्र में मनोज डागा को गुड सैमेरिटन (नेक इंसान) गौरव सम्मान दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकारिता के क्षेत्र के कपिला स्वामी को जन जागृति भूषण सम्मान दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के मौजिज लोगों ने दी तीनों सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिहाणी परिवार हुआ समारोह में शामिल, जताया आयोजक का आभार।