







भगवान महेश का किया पूजन, संस्कारों व व्यापारिक आदर्शों पर स्थापित बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बार के माहेश्वरी सेवा सदन में मंगलवार सुबह महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री वैद मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान भगवान महेश का पूजन संपन्न करवाया। मुख्य यजमान के रूप में बाबूलाल लखोटिया परिवार शामिल हुए। सभी ने पूजन में भाग लिया और आहुतियां देते हुए समाज के मंगल की कामनाएं की। सभी ने सामूहिक आरती व प्रार्थना संपन्न की। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी ने समाज की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण कलाणी ने समाज पर गर्व जताते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज की स्थापना सत्य, अहिंया, सहिअस्तित्व, सेवा, धर्म, संस्कार व व्यापारिक नैतिकता जैसे उच्च आदर्शों पर हुई है। उन्होंने सभी समाज बंधुओ को एकजुट होकर सशक्त बनाने का आह्वान किया। संस्था के मंत्री राधेश्याम तापड़िया ने सभी का आभार जताते हुए नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान चांदरतन राठी, मांगीलाल राठी, मोहनलाल कलाणी, शिवभगवान मूंधड़ा, मदन राठी, लक्ष्मीनारायण लोहिया, सुशील डागा, नन्दलाल लखोटिया, सुरेश तापड़िया,राजेन्द्र प्रसाद राठी, चन्द्रकान्त लखोटिया, महावीर लखोटिया, विमल बलदेवा,राजू झंवर, अशोक करनाणी, हनुमान राठी, मनोज राठी, श्रीकिशन सोमानी, श्रीभगवान लखोटिया, विनोद सोमानी, भागीरथ गांधी, ऋषि राठी सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए।

महिला मंडल ने बांटी खुशियां, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक व खाद्य सामग्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। महेश नवमी पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सेवा कार्य करते हुए वार्ड नंबर 1 स्थित सेवा बस्ती में बच्चों को उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। मंडल की महिलाओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, फ्रूट जूस और बिस्किट वितरित किए। इस दौरान बच्चों ने प्रसन्नता जताई। मंडल सदस्यों ने बताया कि महेश नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रही।



