September 4, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में अब चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। चुनाव तय होने के बाद जुड़े संभावित प्रत्याशियों ने वोट जुड़वाने की भाग दौड़ शुरू कर दी है। नोखा में जहां तीन हजार से अधिक वोट जुड़ने पर हंगामा हुआ वहीं श्रीडूंगरगढ़ में लोग दबे स्वर में बढ़े हुए वोटों की गणित से कई समीकरण बनने और बिगड़ने की बात भी कह रहें है। आप भी पढें हर एक वार्ड की पूरी पड़ताल:-
40 वार्डो में पहले कुल 43,488 मतदाता थे वहीं अब 44,383 मतदाता है। फिलहाल यहां 895 वोट नए वोट जोड़े गए है। 39 वार्डों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और मात्र दो वार्डों में मतदाता ऋणात्मक दर्ज हुए है। कुछ वार्डो में तो अचानक 10 प्रतिशत तक मतदाताओं की संख्या बढ़ना चुनावी समीकरणों पर भी प्रभाव डाल सकता है।
आप भी जाने किस वार्ड में कितने वोट बढ़ें है.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 में पहले 995 मतदाता थे जो अब 87 वोट बढ़ने से 1082 मतदाता हो गए है। वार्ड 10 में पहले 1320 मतदाता थे व अब यहां 74 वोट बढ़े है और वोट संख्या अब 1394 मतदाताओं की हो गई है। वार्ड 13 में पहले 1426 वोटर थे जो 62 वोटर जुड़ने से अब 1488 हो गए है। वार्ड 29 में पहले 520 अब 45 वोट जुड़ने से 565 हो गए है। वहीं वार्ड 38 में पहले 993 अब 41 मतदाता बढ़ने से 1034 वोट हो गए है। वार्ड 40 में पहले 962 मतदाता थे जो अब 37 वोट बढ़ने से 999 मतदाता हो गए है।
वार्ड 2 में पहले 1746 मतदाता थे वहीं अब 37 वोटर बढ़े है और मतदाता 1783 हो गए है। वार्ड 4 में पहले 1037 वोटर थे, अब यहां 1098 वोटर है जिसमें 61 मतदाता बढ़ गए है। वार्ड 8 में पहले 2012 मतदाता अब ये 39 बढ़कर 2051 मतदाता हो गए है। वार्ड 22 में पहले 1114 वोटर थे जो अब 37 वोटर बढ़ने से 1151 हो गए है।
वार्ड 1 में पहले 930 मतदाताओं के स्थान पर अब 938 हो गए है। वार्ड 3 में पहले 460 अब 523, वार्ड 5 में पहले 826 अब 832, वार्ड 6 में 1135 अब 1147, वार्ड 7 में पहले 2232 अब 2235, वार्ड 9 में पहले 601 अब 611 मतदाता है। इसी प्रकार वार्ड 11 में पहले 606 अब 642, वार्ड 12 में पहले 1188 अब 1199, वार्ड 14 में पहले 1765 अब 1779, वार्ड 15 में पहले 594 अब 606, वार्ड 16 में पहले 829 अब 846, वार्ड 18 में पहले 1066 अब 23 वोट बढ़कर 1089, वार्ड 19 में पहले 1911 अब 21 वोट बढ़कर 1932, वार्ड 20 में पहले 1516 अब 29 वोटर संख्या बढ़ने के साथ 1545 मतदाता हो गए है।
वहीं वार्ड 21 में पहले 2136 अब 24 मतदाता बढ़कर 2160 हो गए है। वार्ड 24 में पहले 1500 अब 1508, वार्ड 27 में पहले 1056 अब 21 वोट बढ़कर 1077 हो गए है। वार्ड 28 में पहले 403 अब 408, वार्ड 30 में पहले 600 अब 604 मतदाता है। इसी प्रकार वार्ड 31 में पहले 737 अब 746, वार्ड 32 में पहले 807 अब 24 वोट बढ़ने से 831 वोटर हो गए है। वार्ड 33 में पहले 981 अब 987, वार्ड 34 में पहले 936 अब 942, वार्ड 35 में पहले 828 अब 837, वार्ड 36 में पहले 931 अब 945, वार्ड 37 में पहले 811 अब 827, वार्ड 39 में पहले 616 अब 624 मतदाता बढ़ें है।
मात्र दो वार्ड जहां वोटर घटे है, एक में समान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका क्षेत्र में एकमात्र वार्ड 17 ऐसा वार्ड है जहां वोटर संख्या बढ़ने की बजाय घटी है। यहां पहले 1262 मतदाता थे जो अब 36 मत घटने के साथ 1226 हो गए है। वार्ड 26 में भी पहले 1071 वोटर थे जो अब घटकर 1053 हो गए है। वहीं 40 वार्डों में से केवल एक वार्ड 23 ऐसा वार्ड है जहां पहले भी मतदाता संख्या 1029 थे और नई सूची में भी 1029 ही है।