







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कल मंगलवार सुबह छह से अधिक 33 केवी फीडर पर बिजली कटौती होगी।
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मोमासर 132 पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर सत्तासर, धीरदेसर, लिखमादेसर, थामड़ा, धीरदेसर चोटियान, भादासर, आड़सर की बिजली सप्लाई बाधित होगी। इन सभी फीडरों के कृष व घरेलू उपभोक्ता इस कटौती से प्रभावित होंगे।



