July 22, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2025। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के क्रम में एक और हादसा सोमवार दोपहर हुआ है। जिसमें एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी एवं बाईक सवार दो जनें घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार गांव लखासर निवासी 20 वर्षीय छैलूसिंह एवं 18 वर्षीय जसवंतसिंह नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे कि कालू रोड़ फांटे पर सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर कार दी। घटना में दोनों जनों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया व प्राथमिक उपचार किया गया।