July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-06-05 at 13.57.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल सवार घायल युवकों के प्राण गवांने की दु:खद घटनाएं लगातार हो रही है। 3 जून को गुसाईंसर बड़ा निवासी 33 वर्षीय रामलाल पुत्र कन्हैयालाल ब्राह्मण किसी काम से कालू गया था। कालू से अपने गांव लौटने के दौरान गांव लोढेरा के बस स्टैंड के निकट उसकी मोटरसाइकिल व एक गाड़ी की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ से पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां गुरूवार सुबह करीब 7.30 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत की सूचना से गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है। मृतक के भाई संतोष कुमार शर्मा ने टीयूवी गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से रोंग साइड में आकर रामलाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की रिपोर्ट पुलिस को दी है।