July 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। शराब के नशे में एक भाई से अपने दूसरे भाई से भिड़ गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि मोमासर बास के वार्ड 4 में रात करीब 10.30 बजे शराब के नशे में एक दूसरे से झगड़ रहें दो भाई परमेश्वरलाल व कानाराम ने उत्पात मचा दिया। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और समझाईश का प्रयास किया। दोनों नहीं माने और दोनों तैश में आ गए इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग में पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।