September 11, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में स्थित कच्चे जोहड़ में तैर रहे शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया एवं शव निकालने के बाद श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया। शव युवा अवस्था का अंदेशा होने के कारण गत 23 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाए जाने वाले 17 वर्षीय युवक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन मोर्चरी पहुंचे एवं मृतक की शिनाख्त गत 22 जनवरी की रात को अपने घर से गुमशुदा हुए 17 वर्षीय  आर्यन पुत्र राजेश जानूं के रूप में हुई है। मृतक मूलत: झुंझुनु जिले के मुंकदगढ़ मंडी का निवासी था एवं इन दिनों क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षक अपने फुफा एवं भुआ के पास रहता था। युवक 11वीं का विद्यार्थी बताया जा रहा है। शव निकालने के प्रयासों में नगरपालिका की जेसीबी एवं कार्मिकों को मौके पर बुलाया गया लेकिन तब तक मोहल्ले के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिसकर्मियों की मदद से शव को रस्सी से बांध कर निकाल लिया। शव कई दिन पुराना लग रहा है एवं फूल गया है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आर्यन जानू के परिजनों ने शव उसी का होने की शिनाख्त कर ली है लेकिन शव क्षतविक्षत होने के कारण डीएनए सैम्पल भी लिए गए है। हैडकांस्टेबल देवाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है एवं शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। शव निकालने का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें – https://www.facebook.com/share/v/15yPyY3zGK/


आप भी लिंक पर क्लिक कर देखें शव निकालने की मशक्कत का वीडियो