June 4, 2026
sri-news-banner

कीटनाशक के असर से किसान ने गवांई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में जयसिंहदेसर, पांचू निवासी कोजराम पुत्र हरचंदराम विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई 40 वर्षीय मांगीलाल पुत्र बीरबलराम विश्नोई चक विजयसिंहपुरा में खेत काश्त करता था। बुधवार को दिन में वह अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था और बुधवार को ही उसकी पत्नी व पुत्र सचिन मांगीलाल को खाना खिलाकर वापस जयसिंहदेसर मगरा गए थे। गुरूवार सुबह करीब 8 बजे उसके खेत पड़ोसी लक्ष्मण ने फोन कर बताया कि खेत में अचेत अवस्था में सोया हुआ है। जिसपर उसे संभाला तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी लखवीरसिंह को सौंप दी है।

डिग्गी में डूबने से किसान पुत्र की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में चक 03 बीजेएम निवासी श्रवणकुमार पुत्र हड़मानाराम विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका 20 वर्षीय भतीजा राकेश पुत्र नारायणराम विश्नोई खेत में काम करते हुए डिग्गी में अचानक पैर फिसलकर गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी आनंद कुमार को दी है।

बुस्टर चालू करने गए युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के गांव मुकाम निवासी कालूराम पुत्र गोरधन विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा 24 वर्षीय मालाराम पुत्र जीतुराम विश्नोई 11 सितंबर को शाम 7 बजे डिग्गी पर बुस्टर चालू करने गया और उसका पैर फिसल गया। जिससे डिग्गी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा को दी है।

करंट की चपेट में आने से कृषक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाना क्षेत्र में गजसुखदेसर निवासी परमाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि गत 11 जुलाई 2024 को उसके 62 वर्षीय पिता लूणाराम मेघवाल पर कृषि कार्य करते समय बिजली का तार टूटकर गिर गया जिससे उन्हें करंट लग गया। ईलाज के दौरान गुरूवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी है।

पिता की तबियत बिगड़ने से हुई मौत, पुत्र ने दर्ज करवाई मर्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में 21 वर्षीय रितीक वाल्मिकी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके 58 वर्षीय पिता हरिप्रसाद पुत्र डगाराम वाल्मिकी की 11 सितंबर 2024 को तबियत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान गुरूवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व जांच एएसआई कुलदीप को सौंप दी है।

डिपो पर काम करने वाले का मिला शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में सातोर, झुंझुनू निवासी सुमेरसिंह पुत्र अमरसिंह यादव ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 36 वर्षीय भीमसिंह कानासर डिपो पर काम करता था। जिसका शव गुरूवार को कृष्णा पेट्रोल पंप, बीकानेर के पास मिला। पुलिस ने मर्ग की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और जांच एसआई राधेश्याम को दी है।