June 4, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2020। क्षेत्र में बड़े शहरों की तर्ज पर ठगी, लूट, चेन स्नेचिंग, चोरी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ठग हर दिन नए नए तरीकों से कस्बेवासियों को ठग रहे हैं। महिलाओं को घर घर घूम कर साड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने का वाकया श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह हो गया है। कांस्टेबल पुनीत कुमार ने बताया कि कस्बे में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे पुगलिया गेस्ट हाउस के पास फुसजी नाई के घर साड़ियों के बंडल का झांसा देकर 2 युवकों ने 5 हजार की ठगी कर ली। युवकों ने एक बंडल में ऊपर 2 साड़ियां दिखाई व पांच हजार में पूरा बंडल देने का सौदा कर लिया। महिलाओं द्वारा 5 हजार का भुगतान करते ही युवक बाइक पर दौड़ गए। उनके जाते ही घर मे महिलाओं ने बंडल खोल कर देखा तो ऊपर 2 साड़ी के बाद नीचे कचरा निकला। घर में ही एक बालिका ने युवकों का वीडियो बना लिया जिसमें युवक व बाइक नजर आ रहे है। बाइक का नम्बर 6085 है और कांस्टेबल पुनीत कुमार ने शहरवासियों से जागरूक होकर सचेत रहने की बात कहते हुए इन युवकों की पहचान करने व कोई भी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच हजार लेकर तुरन्त बाइक लेकर लड़के दौड़ गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह ही साड़ी के नाम पर ठगी करने वाला युवक, पहचान हो तो आप पुलिस को जानकारी देवें।