Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। गांव ठुकरियासर में पिछले 25 दिनों से बनी पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सामने आया। पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चार युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सुबह करीब 12 बजे चार युवक पानी की टंकी पर चढ़े। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवाओं से समझाइश की। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद दोपहर 4 बजे अधिकारियों द्वारा मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद चारों युवक टंकी से नीचे उतरे। मौके पर पहुंचे जेईएन मनीष कुमार ने युवाओं और ग्रामीणों से वार्ता की। लिखित आश्वासन में रविवार सुबह 10 बजे तक 4 वॉल उपलब्ध करवाने, गांव में अगले दिन तक सभी लीकेज ठीक करने तथा नए बने दो ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के पश्चात 15 दिनों के भीतर चालू करने का भरोसा दिया गया। इस दौरान लुणाराम मेघवाल, भैराराम मेघवाल, धर्माराम मेघवाल, यतिप्रसाद मेघवाल, चुन्नीलाल गांधी, तोलाराम जाखड़, लालचंद कड़वासरा, हनुमान गोदारा, बुद्धाराम गांधी, कालूराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।