


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2026। शनिवार को क्षेत्र के गांव माणकरासर के युवाओं ने प्रेरणीय कार्य करते हुए गांव के दिवंगत पुरखाराम पडिहार की प्रथम पुण्यतिथि पर बीकानेर पहुंच कर रक्तदान किया। गांव के युवा बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक में पहुंचें एवं उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस मौके पर मघाराम पडिहार, राकेश, जसवंत मेघवाल, सोहन सारण, बाबू सियाग, नौरतमल, शंकर कतरियासर, शिवलाल, केशुराम, डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा आदि ने युवाओं का हौंसला बढ़ाते हुए रक्तदान करना सच्ची श्रृद्धांजलि बताया।





