August 30, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावों में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए अभी तक कुल 50 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को 49 एवं इससे पहले गुरूवार को 1 जने का नामाकंन दाखिल किया गया था। शनिवार को उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय में मेले का माहौल रहा एवं वार्ड 1 से 20 तक उपखण्ड अधिकारी कार्यालय एवं 21 से 40 तक के नामांकन तहसीलदार कार्यालय में भरे गए। यहां सुबह 10 बजे से ही विभिन्न प्रत्याशी अपने सर्मथकों एवं ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचें। मौके पर सीआई कश्यप सिंह की अगुवाई में पुलिस बल भी सक्रिय रहा एवं यातायात व्यवस्थाएं संभाली। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने बताया कि शनिवार को वार्ड 1 में भाजपा से रूखमा पत्नी भीखाराम ने, वार्ड 3 में भाजपा से आईदान पारीक, कांग्रेस से सुरेश पुत्र केशराराम ने व निर्दलीय के रूप में हरिप्रसाद पुत्र कन्हैयालाल ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं वार्ड 4 में कांग्रेस से शेरदास स्वामी ने, वार्ड 5 में कांग्रेस से जगदीश प्रसाद सोमाणी ने, वार्ड 6 में कांग्रेस से अंजू पारख ने, भाजपा से कमला देवी पत्नी सत्यनारायण ने एवं निर्दलीय के रूप में भी कमला देवी पत्नी सत्यनारायण ने, वार्ड 7 में कांग्रेस से अकबर अली तेली ने, वार्ड 8 में कांग्रेस से नंदकिशोर पुत्र मन्नीराम, वार्ड 9 में कांग्रेस से सुमन देवी पत्नी ओमप्रकाश ने, वार्ड 13 में रालोपा से मंजूदेवी पत्नी किशन ने, वार्ड 14 में कांग्रेस से चंम्पादेवी पत्नी राधेश्याम ने, व रालोपा से गजाला पत्नी नबी बक्श ने, वार्ड 15 में कांग्रेस से राधेश्याम ने, वार्ड 18 में निर्दलीय के रूप में संतोष पत्नी सीताराम ने, वार्ड 19 में कांग्रेस से ओमप्रकाश पुत्र दुर्गादत्त ने, वार्ड 20 में कांग्रेस से रमेश चंद पुत्र सत्यनारायण ने, वार्ड 21 में भाजपा से शिवरतन सिखवाल ने, वार्ड 22 में कांग्रेस से रमेश कुमार पुत्र जुगलकिशोर, भाजपा से परसराम पुत्र बींझराम ने, वार्ड 23 में भाजपा से जगदीश प्रसाद गुर्जर ने, वार्ड 24 में कांग्रेस से हेमलता प्रजापत ने, वार्ड 26 में कांग्रेस से तारा कंवर पत्नी लालसिंह ने, भाजपा से मंजु देवी देवीलाल ने, व निर्दलीय के रूप में मंजुदेवी देवीलाल ने, वार्ड 28 में भाजपा से नारायण प्रसाद जंसवतलाल ने, वार्ड 29 में भाजपा से बबीता पत्नी जगदीश प्रसाद ने, वार्ड 30 में भाजपा से ललीत कुमार लक्ष्मीनारायण ने, इसी वार्ड से भाजपा की और से रामावतार पुत्र सीताराम ने, वार्ड 31 में भाजपा से रामकुमार पुत्र मांगीलाल ने, वार्ड 32 में कांग्रेस से मनोज कुमार पुत्र गुलाबचंद ने व इसी वार्ड में भाजपा से पवन कुमार पुत्र गुलाबंचद, लक्ष्मीनारायण पुत्र श्रीराम ने अपने नामांकन दाखिल किए है। वार्ड 32 में पवन कुमार एवं लक्ष्मीनारायण ने भाजपा के साथ साथ निर्दलीय के रूप में भी अपने पर्चे भरे है। वार्ड 34 में नरेश कुमार सोनी ने भाजपा एवं निर्दलीय दो पर्चे भरे है, वार्ड 36 में कांग्रेस से मणिशंकर सेठिया ने, रविशंकर पुत्र राजु ने निर्दलीय के रूप में, भाजपा से रजत आसोपा, अशोक कुमार आसोपा ने, वार्ड 37 में कांग्रेस से मुनीराम पुत्र पानाराम ने, रालोपा से राजकुमार पुत्र मालचंद ने, वार्ड 38 में भाजपा से सुनीता पत्नी शिवप्रसाद, मोनिका देवी पत्नी गिरीराज ने, वार्ड 40 में रालोपा से रामलाल सारण ने व कांग्रेस से पुखराज पारीक ने अपने नामांकन दाखिल किए है।

टिकटों की घोषणा नहीं, लेकिन दावे मजबूत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका चुनावों के लिए अभी तक भाजपा, कांग्रेस, रालोपा एवं सीपीएम किसी भी पार्टी द्वारा टिकटों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आश्वासनों पर भरोसा कर कार्यकर्ताओं ने अपने मर्हूत के अनुसार शनिवार को अपने नामांकन पार्टियों के प्रत्याशी के रूप में दाखिल करवाए है। हालांकि इनमें से जिस व्यक्ति को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाएगा उसकी का नामांकन वैध रहेगा एवं पार्टी सिंबल के अभाव में नामांकन खारीज कर दिया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस की और से वार्ड 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 14, 15, 19, 20, 22, 24, 26 व 32 में नामांकन दाखिल किए गए है। वहीं भाजपा की और से  1, 3, 6, 21, 22, 23, 26, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 36, 38 में नामांकन दाखिल किए गए है। भाजपा की और से वार्ड 30, 32, 36, 38 में दो दो नामांकन दाखिल किए गए है। वहीं वार्ड 6 कमला देवी ने, 26 मंजू देवी ने, 32 पवन कुमार एवं लक्ष्मीनारायण, 34 में नरेश सोनी ने भाजपा के साथ साथ निर्दलीय के रूप में भी नामांकन दाखिल किए है।