September 16, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान से एक युवक की अकाल मौत की दु:खद खबर आई है। वन विभाग के जवान वनरक्षक राजेंद्र कुमार बारोटिया की मौत की खबर से परिवार में कोहराम सा मच गया है। वहीं गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है। राजेंद्र हाल ही में करीब 3 माह से कोलायत में तैनात थे। वे अपने ही गांव के साथियों के साथ रामदेवरा पैदल यात्रा पर गए थे।
मंगलवार शाम को जोधपुर के निकट बाप के पास पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर में वे नहाने उतरे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र रस्सी बांध कर नहर में उतरे परंतु अचानक रस्सी टूट जाने से वे पानी में डूब गए। उनके साथियों ने प्रशासन को सूचना दी और काफी प्रयासों के बाद बुधवार शाम को गोताखोर ने मृतक के शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और वे गांव के लिए रवाना हुए है। वन विभाग कार्यालय में लंबे समय तक सेवारत रहें राजेंद्र की अकाल मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है। विभाग के रेजंर माखनलाल शर्मा, सहायक वनपाल धनपत बाना सहित स्टाफ के अनेक सदस्यों ने राजेंद्र की मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।