September 16, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2026। दिन दहाड़े शहर में एक अस्पताल के सामने से मुंह पर रूमाल बांध कर आए एक आरोपी ने मोटरसाइकिल पार कर ली है और पीड़ित थाने पहुंचे है। सोमवार को चुनाव परिणाम के दिन धन्वंतरी हॉस्पिटल के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी सुशील मेघवाल पुत्र मनोज कुमार मेघवाल ने पुलिस थाना में परिवाद देकर पुलिस से  हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल प्रतिदिन धन्नवंतरी हॉस्पिटल के आगे ही खड़ी रहती है। 14 सितंबर की शाम करीब 7 बजे दुकान से घर जाने के लिए जब मोटरसाइकिल लेने पहुंचा तो बाइक यहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद हॉस्पिटल के कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति जिसने मुंह पर रूमाल बांधे रखा है, बाइक पार कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के परिवाद की जांच शुरू कर दी है।