








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। अनियंत्रित कैंपर से गिरकर घायल हुए एक युवक की ईलाज के दौरान पीबीएम में मौत हो गई व उसके भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर कैंपर चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
सरदारशहर के ढाणी दुदूगिरी निवासी प्रदीप पुत्र मेघाराम नायक ने इसी गांव के मेहरचंद गिरी के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह और उसके छोटे भाई विनोद व भैराराम वाहन प्रूफिंग का काम करते है। 15 जुलाई 2026 को वह अपनी कैंपर के डाले में दो मोटरसाकिइल, बाल्टी, डोलकी व अन्य सामान लेकर ढेचु से गांव की आरे आ रहे थे। कैंपर को आरोपी चालक चला रहा था। रात करीब तीन बजे गांव बेनीसर के निकट अचानक एक नीलगाय सामने आ जाने से तेजगति कैंपर असंतुलित हो गई। जिससे फाटक खुल जाने से उसके भाई नीचे गिर गए। इससे विनोद को गंभीर चोटें आई और गंभीर घायल अवस्था के दोनों भाइयों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां 16 जुलाई को ईलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई भवरूंखां को जांच सौंप दी गई है।







