








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। चुनावी राजनीति चरम पर है और मिडिया को भी इसमें निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेता की अनुशंषा पर पुराना बस स्टेंड स्थित पार्किंग स्थल की अनुमति बदल गई है। यहां बस स्टैंड पर भाजपा समर्थित कार्यक्रम किया जा सकेगा। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जनता की अदालत कार्यक्रम का आगाज एन समय पर स्थान परिवर्तन करने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की गली में शुरू की जा रही है। विदित रहें भाजपा नेता मदन सोनी को राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति उक्त स्थान पर रविवार की जारी की गई है। यहां वार्ड 6,7,8,9,10,11, 12,13,14,15, 16,17,18,19,20,21,22, 29,30,31, 32,33,34,34 वार्डों की जतना की अदालत शुरू हो रही है। इन सभी वार्डों के सभी पार्षद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आमंत्रित किया गया है। यहां शहर का आमजन इस कार्यक्रम में शामिल हो सकता है और अपने सवाल उठा सकता है।








