








इंदपालसर से जयकारों के साथ रवाना हुए संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर गांव से मंगलवार शाम 4 बजे हर्षोल्लास के साथ बाबा रामदेव सेवा समिति संघ रवाना हुआ। संघ की ये सातवीं फेरी होगी और संघ में यात्रियों के लिए मेडिकल व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान बाबा के जयकारे गूंजे और फूलमालाओं के साथ पदयात्रियों का सम्मान करते हुए विदा किया। इस मौके पर हजारीदास, धनराज सोनी, लक्ष्मणसिंह, सरवन सिंह, तोलाराम सुथार, मोहनलाल, पृथ्वी सिंह, पवन पारीक, सरपंच गजानंद पारीक, हरकाराम जाखड़, ओमप्रकाश मेघवाल, भागीरथ मेघवाल, विक्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

गुसाईंसर बड़ा से कल सुबह होगा संघ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईसर बड़ा से बुधवार सुबह 6.30 बजे गुसाईंजी रामदेव मंदिर से रूणेचा पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ रवानगी की तैयारी श्रद्धालुओं ने पूरी कर ली है और सुबह बाबा के पूजन के बाद धूमधाम से डीजे के साथ पदयात्रा रवाना होगी। इस दौरान गांव के मौजिज ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ से धूमधाम से रवाना होगा पदयात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर से मंगलवार को दो पदयात्री संघों में श्रद्धालु उत्साह के साथ रवाना हुए। इस दौरान पदयात्रियों का स्वागत करते हुए बाबा के जयकारों के साथ पदयात्रियों को लोगों ने शुभकामनाएं दी।









