July 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2024। सरदारशहर रोड पर एक युवक ने बीकानेर की ओर जाने वाली बस को रूकने का इशारा किया और बस के धीरे होने पर चढ़ने का प्रयास किया। युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बस के पीछे के टायर के नीचे उसका पैर आ गया। घायल युवक को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। और यहां से युवक 43 वर्षीय राजेश पुत्र रूपचंद धानका निवासी बाधवादी, नीम का थाना को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। राजेश श्रीडूंगरगढ़ बिजली विभाग में सेवारत है।