Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-17 at 21.04.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। हाइवे पर झंवर बस स्टैंड के पास ओला री ढाणी में ओला स्पोर्ट्स शोरूम का भव्य शुभारम्भ सोमवार सुबह विधिवत रूप से हुआ। शोरूम में सभी प्रकार के उच्च स्तरीय स्पोर्ट्स वियर ब्रांड और विभिन्न खेलों में काम आने वाले सभी उपकरण, सामान मिल सकेंगे। अब क्षेत्र के युवा व खिलाड़ियों को खेलों का साजो सामान या स्पोर्टस कपड़ों के लिए अन्यत्र शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
शोरूम के संचालक रणधीर ओला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व एसबीआई बैंक मैनेजर राकेश ओला व कानाराम ओला ने सभी अतिथियों का आभार जताया। शोरूम का पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन रिजनल सेक्रेटरी रुपेश शर्मा ने फीता काटकर शो रूम का किया। दिन में मुख्य अतिथ के रूप में डॉक्टर राजेंद्र मूंड, कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़, भाजपा नेता सुनील तावनियां, कन्हैयालाल बाना, एसबीआई ब्रांच मैनेजर गौतम कुमार भी पहुंचे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक अध्यापक गण, खिलाड़ी, जिम ट्रैनर्स भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने ओला परिवार को बधाई देते हुए इस पहल को क्षेत्र में खेलों व खिलाड़ियों के हित में सकारात्मक प्रयास बताया। संचालक रणधीर ओला ने बताया कि शोरूम में एक ही छत के नीचे क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, जुडो, खो -खो, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस खेलों के सभी सामान व सभी वर्कआउट उपकरण एवं स्पोर्ट्स ड्रेसें उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे सोशल मीडिया इन्फलुन्सेर्स
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शो रूम के उद्घाटन समारोह में अनेक सोशल मीडिया इन्फलुन्सेर्स शामिल रहें। इस दौरान सुल्तान नायक, बाबूलाल सुथार, शंकर प्रजापत, श्याम नोखा (श्याम सर्प मित्र , मनोहर नोखा, राकियो गोरियो एवं एसके कॉमेडियन श्रीकृष्ण मौजूद रहें। इन्होंने उद्घाटन समारोह में अपने अंदाज़ में अतिथियों का मनोरंजन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।