Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव की आहट के साथ ही शहर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी चुनावी मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में जुट हुई नजर आ रही है। सीपीएम इस बार चुनाव को लेकर गंभीर रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है और वार्डवार मजबूत एवं जीत की क्षमता रखने वाले चेहरों की छंटनी कर रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माकपा की रणनीति इस बार केवल प्रत्याशी उतारने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी प्रत्येक वार्ड में वन-टू-वन मैन वर्किंग के जरिए संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक पकड़, जनसमर्थन और स्थानीय समीकरणों का आकलन कर रही है। पिछले करीब दस दिनों से माकपा कार्यालय में लगातार चुनावी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। अलग-अलग वार्डों से संभावित प्रत्याशियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें एवं व्यक्तिगत मुलाकातों का दौर जारी है। एक एक वार्ड से चार से पांच आवेदन की सूचना कार्यालय से मिली है। माकपा सूत्रों के अनुसार पार्टी ऐसे चेहरों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है, जिनकी अपने वार्ड में मजबूत पकड़ हो और जो स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ जनता के बीच सक्रिय रहे हों। माकपा का दावा है कि इस बार पार्टी चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारकर शहर की राजनीति को प्रभावित करने और कई वार्डों में चौंकाने वाले परिणाम रहेंगे।
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि माकपा किन वार्डों में अपने मजबूत चेहरे उतारती है और उसका चुनावी गणित भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले को किस हद तक प्रभावित करता है। फिलहाल माकपा कार्यालय में बढ़ी राजनीतिक हलचल ने नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में एक नया रंग जरूर जोड़ दिया है।