






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। कालू बास में ओसवाल पंचायत भवन के सभागार में श्रीडूंगरगढ़, आड़सर, मोमासर व बीकानेर की महिला उद्यमियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की विभिन्न दुकानें सजाई गई है। मौका है तेरापंथ महिला मंडल के एकदिवसीय श्री उत्सव के आयोजन का, उत्सव में उत्साह के साथ बड़ी संख्या में महिला वर्ग शामिल हुई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा जी के मंगल पाठ से हुई। सुबह ग्राम पंचायत मोमासर सरपंच सरिता संचेती ने श्री उत्सव का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया। संचेती ने इसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण आयोजन बताया। संचेती ने कहा कि ये प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होने की दिशा में प्रेरणीय साबित होगा। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने महिला वर्ग को व्यापारिक रूप से बढ़ावा देना ही श्री उत्सव के आयोजन का उद्देश्य बताया। बोथरा ने सभी अतिथियों व महिला उद्यमियों का स्वागत किया। मंडल मंत्री अंबिका डागा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रेरणा से महिला उद्यमियों को बढावा देने के लिए देशभर में आयोजित श्री उत्सव महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं का बढ़ता कदम बताया। उत्सव संयोजक मंधु झाबक ने सभी का अभार जताया। झाबक ने बताया कि उत्सव में 25 स्टालें लगी है जिनमें हस्तनिर्मित सामग्रियां मिल रही है।
श्री उत्सव में हाथों से बने कस्माइज फोन के कवर, चश्मे, ज्वेलरी, सजावटी सामान, हाथ से बनी राखियां, हाथ से बनी साड़ियां, गद्दियां, कन्हैया की पोशाकें, खाटा चूरी की अनेक वैरायटी, बेडशीट, तकिए कवर, ज्वेलरी, साड़ियां व सूट सहित खाने पीने की स्टॉलें महिलाओं व युवतियों के आकर्षण है। मंडल की स्टॉल पर वर्षपर्यंत चलने वाली मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी गई, जहां आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष में 300 माला जम के लिए प्रेरणा दी गई। सुबह से महिलाएं व युवतियां विभिन्न सामान देखते हुए खरीददारी कर रही है। उद्घाटन समारोह में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, किशोर मंडल, कन्या मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें। वहीं माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी महिला मंडल सहित समाज के विभिन्न प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला उद्यमियों के लिए शुभ शुरूआत बताया।



