July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 09.43.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। दो दिन बाद 6 जुलाई के सावे में सात फेरों के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहें एक युवक को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। क्षेत्र के सेरुना थाने की थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने 2025 में अफीम की तस्करी के मामले में दूल्हे को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2025 में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था व एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसआई संध्या विश्नोई को दी गई एवं विश्नोई ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के भाई गांव तोलियासर निवासी आनंद राजपुरोहित को शुक्रवार को धर दबोचा। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बिश्नोई ने बताया कि 2025 में आरोपी के भाई अंकित को करीब 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था और इसी मामले में जांच अधिकारी ने आनंद को सहआरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है।