July 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2021। बढ़ते नशे में बिखरते पारिवारिक रिश्तों के दृश्य आजकल हर छोटे बड़ें गांव में आम हो गए है। नशे में पत्नी व भाइयों से झगड़ कर घर में अशांति फैलाने वाले युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है। बाडेला निवासी नारायणराम ने पुलिस को शराब के नशे में आए दिन भाई गिरधारीराम द्वारा लगातार झगड़ने व परेशान करने की परिवाद दी। जिस पर हेड कांस्टेबल आवड़दान ने कार्रवाई करते हुए गिरधारीराम से समझाईश की परन्तु उसके नहीं मानने पर उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया। आवड़दान ने बताया कि युवक को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।