August 19, 2026
vinodji

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। प्रदेश भर की नगर निकायों के चुनाव आगामी सितंबर माह में 9 व 11 सितंबर को होंगे। इन चुनावों में बीकानेर जिले की नगर निकायों के चुनाव प्रथम चरण में होंगे।

9 सितंबर को पहले चरण में श्रीडूंगरगढ़, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, नापासर नगरपालिकाओं के चुनाव होंगे। बीकानेर नगर निगम व खाजूवाला नगरपालिका का कार्यक्रम अभी जारी सूची में नहीं आया है। बता देवें चुनाव परिणाम 14 सितंबर को जारी होगा। 27 अगस्त को नामांकन होंगे व 31 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि है। नाम वापसी 3 सितंबर तक की जा सकेगी। बता देवें बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने वार्ड चुनाव मैदान में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।