July 21, 2026
mo

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। मोबाईल का दुष्परिणाम युवा पीढ़ी पर अत्यंत देखने को मिल रहा है और कस्बे के बिग्गाबास वार्ड 17 में एक 17 वर्षीय युवक मोबाईल की लत के चलते परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया है। 17 वर्षीय युवक वसीम के पिता होशियार खान ने बताया कि वसीम मोबाईल पर अत्यधिक समय बीताता था एवं इस कारण आज सुबह ही मोबाईल चलाने से रोका गया। इससे नाराज होकर वसीम दोपहर 12 बजे घरवालों को बिना बताए घर से निकल गया। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परेशान परिजन हर और ढूंढ रहे है और पुलिस थाने भी पहुंचें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी अपील है कि कहीं वसीम दिखे तो फोन नम्बर 9001786958 पर सूचना करें।