August 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 20.38.04

सेन समाज के पदाधिकारियों का स्वागत, नारायणी माता धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। बीकानेर से जयपुर जाते हुए अखिल भारतीय श्रीनारायणी धाम प्रबंधक एवं विकास महासभा समिति के अध्यक्ष विनोद सेन (करेल), नाई जागृति मंच राजस्थान के महामंत्री विश्वभंर पडिहार तथा सत्यनारायण गोठड़िया श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार रात को रूके। यहां समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर भाटी की अगुवाई में समाज बंधुओं ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों ने आगामी 25 एवं 26 सितंबर 2026 को नारायणी माता धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज के बंधुओं को शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेंट किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने निमंत्रण के लिए आभार जताते हुए क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में धाम पहुंचने की बात कही। इस दौरान सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई। स्वागत कार्यक्रम में विमल भाटी, गोपजी भाटी, पवन पडिहार, संदीप भाटी, लाल गोला सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए। विमल भाटी ने बताया कि जो भी सेन समाज के लोग नारायणी माताजी धाम की दो से तीन दिवसीय बस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे मालजी होटल पर संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं ने एकजुटता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ‘जय मां नारायणी’ के जयकारे लगाए।

कावड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों का फूलमालाओं से किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन के पावन अवसर पर कोलायत के पवित्र सरोवर से कावड़ लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे शिवभक्तों का कालूबास में वार्ड 38 में उत्साह के साथ स्वागत किया गया। पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि हंसराज माली, शिवजी कम्मा, जगदीश शर्मा, मालाराम सुथार, जानाराम जाट, राजकुमार तिवाड़ी एवं रमाकांत झंवर कांवड़ लेकर पहुंचे। यहां वीर पाबूजी राठौड़ मंदिर में वार्डवासियों ने फूलमालाओं से सम्मान किया व पुष्पवर्षा के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान नारायण जोशी, महेंद्र शर्मा, हनुमान माली, कानाराम, रतन सुनार, कमल गौड़, विमल सहित अनेक युवा व महिलाएं मौजूद रही। मंदिर के पुजारी नथमलजी शर्मा ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। स्वागत के बाद कांवड़िये व अनेक श्रद्धालु नाचते गाते डीजे के साथ धोलिया रोड स्थित शिव धोरे मंदिर पहुंचे।

भूतेश्वर मंदिर किया भोलेनाथ का श्रृंगार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि सावन में प्रतिदिन मंदिर परिसर में शाम को 3 बजे से 5 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाता है।