Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-10 at 20.52.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2026। क्षेत्र के सोनियासर मिठिया में करीब पांच वर्षों से मृत पशुओं की हड्डियां एवं अन्य अवशेष आबादी क्षेत्र तथा धार्मिक स्थलों के आसपास डाले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण क्षेत्र में दुर्गंध एवं गंदगी का वातावरण बना हुआ है, जिससे जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्या की शिकायत मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। परंतु अधिकारी ने ग्राम पंचायत के पास मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसपर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इस मामले में ठोस और स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आबादी एवं धार्मिक स्थलों से पर्याप्त दूरी पर करीब 3-4 किलोमीटर दूर उचित स्थान चिन्हित करने तथा मृत पशुओं के अवशेषों के सुरक्षित एवं स्थायी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल के नाम पत्र देकर इसे सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार के तहत निस्तारण की मांग की है। सक्रिय युवा सोनू धानियां ने बताया कि इस मौके पर चतरसिंह (सोनियासर ऊंचाईड़ा), सवाई सिंह राजपूत, उदाराम मेघवाल, हुकमाराम पड़ियार, शेराराम पड़ियार, भारूराम पड़ियार, मोहन सांसी, प्रभु सांसी, किशोर सिंह, गणेश सिंह राजपूत, श्रवण सिंह राजपूत, राजू सिंह राजपूत, महावीर सिंह राजपूत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।