July 5, 2026
WhatsApp Image 2026-07-05 at 09.29.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। धनेरू गांव का राउप्रावि बुरलाई तलाई के जर्जर भवन की छत 2 जुलाई को टूट कर गिर गई। ग्रामीण इस भवन के नवनिर्माण के लिए विभाग व नेताओं से मुलाकात कर इसी स्थान पर विद्यालय सुचारू करवाने की मांग कर रहें है।
शनिवार शाम को विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलने धनेरू निवासी भाजपा नेता आईदान पारीक, आसुराम मास्टर, रमेश, रामचंद्र, सुरजाराम खामिवाद, चेनाराम, धन्नाराम खामिवाद,रामेश्वरलाल, जीवनराम, पांचीराम, रूपाराम, भागूराम रेवाड़, हरीराम सहित अनेक ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक से भवन निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। आईदान पारीक ने बताया कि विधायक ने दो कमरे निर्माण की स्वीकृति दी और इस पर ग्रामीणों ने अभार जताया।