


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 67वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूली छात्र व छात्रा खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।
इन विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में मंगलवार को जेपीएस स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि मंगलवार को कबड्डी छात्रा वर्ग का फाइनल जेपीएस व गंगाजल मोहता राउप्रा विद्यालय में आयोजित हुआ जिसमें जेपीएस विजेता रही। छात्रा वर्ग खो खो के फाइनल में जेपीएस के साथ राउमावि जैसलसर के बीच खेल गया। इसमें भी जेपीएस की टीम विजेता रही। वहीं कबड्डी के छात्र वर्ग के मैच में जेपीएस और आदर्श शिक्षण संस्थान गुसाईंसर बड़ा के बीच खेला गया जिसमें जेपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीत लिया। वहीं छात्र वर्ग खो खो में जेपीएस ने सेमीफाइनल मैच विवेकानंद पब्लिक स्कूल लोडेरा को हराया। बुधवार को इसका फाइनल अनुव्रत शिक्षण संस्थान बापेऊ के साथ खेला जाएगा। बुधवार को ही एथेलेटिक्स की अनेक प्रतियोगिताएं होगी। इस दौरान अनेक विभागीय कार्मिकों ने अपनी सेवाएं दी व प्रतियोगिताओं की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। वहीं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहें है। स्कूल में खेल उत्सव का सा माहौल छाया है और जेपीएस स्टाफ भी सक्रिय भागीदारी रही।








