September 15, 2026
WhatsApp Image 2026-09-15 at 15.01.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार को अंचल में माहेश्वरी समाज के परिवारों में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनों ने अपने भाइयों एवं भाभियों की कलाई पर राखियां बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए उन्हें रुपए, वस्त्र एवं उपहार भेंट किए। घर-परिवारों में सुबह से ही उत्सव का सा माहौल छाया है।
गुवाहाटी में मनाया रक्षा बंधन पर्व, अध्यक्ष को बांधी राखियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऋषि पंचमी के अवसर पर गुवाहाटी माहेश्वरी समाज की ओर से रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की बहू-बेटियों ने माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सीताराम बिहानी के आठगांव स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के साथ समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। सुबह से ही समाज की बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विनीता मूंधड़ा, अंकिता गट्टाणी, अस्मिता गट्टाणी, मोनिका मालपानी, काव्या मूंधड़ा, निधि तापड़िया, कविता चितलंगिया, नमिता पेड़ीवाल, आरती लोहिया, सीमा राठी सहित अनेक बहनों ने बिहानी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बिहानी ने सभी बहनों के प्रति स्नेह एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं। राखी बांधने के बाद सभी बहनों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए गए। आप भी देखें कुछ खास फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूरत प्रवासी बद्रीनारायण राठी परिवार में 4 पीढ़ियों ने एकसाथ मनाया राखी का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुवाहाटी में माहेश्वरी समाज ने सामूहिक रूप से मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमित्रा गट्टानी ने अपने भाई भाभी को बांधी राखी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।बाहेती परिवार में भाई बहनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर उम्र की बहने उत्साहित होकर पहुंची भाइयों के घर, बांधी राखियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहनों ने बांधी भाई व भाभी को राखी, की उनकी खुशहाली की मंगलकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार ने उत्साह के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज के घरों में मनाया ऋषि पंचमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर माहेश्वरी परिवार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व।